भंडरिया :
भंडरिया प्रखंड के जेनेवा गांव निवासी पप्पू गोंड 22 वर्ष की मौत गेहूं काटने के दौरान थ्रेसर में फंसने से हो गई। पप्पू गोंड थ्रेसर से गेहूँ कटवा रहा था इस दौरान गेहूं के बोझा को उठा उठा कर थ्रेसर में लगा रहा था ,तभी दोनों हाथ थ्रेसर में फंस गई,और देखते देखते पप्पू गोड की पूरे शरीर थ्रेसर के अंदर घुस गया , जिससे पप्पू की दर्दनाक मौत हो गई ।
पप्पू की पूरे शरीर कट कर मास लोथडा सा बन गया ।थ्रेसर के बाहर से सिर्फ उसका पैर दिखाई दे रहा था । घटना के बाद थ्रेसर बंद कर दी गई । परिजन लोग चित्रकार मार कर रोने लगे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। थ्रेसर में फंसे पप्पू को बहुत निकालने की कोशिश की गई, परंतु नहीं निकला ।
लोगों ने थ्रेसर को नट बोल्ट खोलकर इस के शव को बाहर निकाला । भंडरिया पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और गांव में पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है ।