whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281067
Loading...


समाहरणालय के दो कर्मी व सदर अस्पताल की नर्स सहित कुल नौ संक्रमितों की पुष्टि

location_on गढ़वा access_time 25-Jul-20, 09:21 PM visibility 672
Share



समाहरणालय के दो कर्मी व सदर अस्पताल की नर्स सहित कुल नौ संक्रमितों की पुष्टि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में आज सदर अस्पताल की एक नर्स सहित नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देर रात रांची से चार व गढ़वा से तीन अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 396 हो गई। इसमें 222 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 174 मरीज का अभी भी कोविड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज जिला में हुए जांच में अभी तक नौ कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। खुशी की बात यह है कि आज 21 लोगों को संक्रमण मुक्त हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है। आज जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसमें दो बरडीहा के, एक सदर अस्पताल की नर्स, दो समाहरणालय के व अन्य समाहरणालय के एक संक्रमित के बच्चे हैं।
उन्होंने कहा कि गढ़वा में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी खराब हो गई है। ऐसे में लोगों को जरूरत पर ही घर से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सीएस ने कहा कि कोरोना संक्रमण सदर अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों में भी फैलने लगा है। ऐसे में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी को भी सुरक्षित रह कर काम करने की आवश्यकता है। वे सुरक्षित रहेंगे सभी लोगों का समुचित इलाज कर पाएंगे। सभी भीड़ भाड़ से बचें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play