रमना :
रमना थाना क्षेत्र के रोहिला निवासी राजेन्द्र साह के 32 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साह की मौत बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन भवन में काम करने के दौरान गिरने से बुधवार को हो गया |
स्वजनों के मुताबिक मुकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया |मृतक का शव शुक्रवार को देर शाम घर पहुंचते ही स्वजनों के चितकार से माहौल गमगीन हो गया |अंतिम संस्कार देर शाम सुखड़ा नदी के तट पर किया गया |इधर भाजपा के मंडल महामंत्री राजेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत कुमार पांडेय, पवन गुप्ता ने प्रशासन और सरकार से मृतक के स्वजनों को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।