गढ़वा :
गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी हसनैन अंसारी कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घरेलू आपसी विवाद उत्पन्न हुआ था। इसी बात से उग्र होकर हसनैन ने किटना शकदवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो घर वालों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया है।
@ i 2
कांडी थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी रामनाथ राम कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामनाथ राम असर शराब पीकर घर में आता है।
जब इस बात का विरोध घर वालों ने किया तो उसने उग्र होकर कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जब उसकी तबीयत बिगड़ तो घर वालों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया है।