भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए मार पीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए है सभी घायलों का भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में प्राथमिक उपचार कराया गया ।

इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर करवाई का मांग किया है । दिए आवेदन में प्रथम पक्ष के तरफ से गुड्डी देवी पति मनोज तिवारी ने थाना में आवेदन देते हुए कहा कि हमलोग फेरी का काम करते हैं और दूसरे पक्ष द्वारा क्षेत्र में काम करने से मना किया जाता था नही तो अंजाम बुरा भुक्तने का धमकी देता था गुरुवार की रात्रि बिट्टू तिवारी के द्वारा मेरे बेटी रूपा कुमारी को गाली गलौज कर रहा था जिसे सुन कर हम लोग समझाने गया था की गली गलौज मत दो तो उसके पूरे परिवार के लोग पप्पू तिवारी, बिटटू तिवारी, बिकी तिवारी, रेणु देवी, सुमन देवी, उषा देवी, रेखा देवी, जुली देवी के द्वारा एक साथ मेरे परिवार के ऊपर इट पत्थर, लाठी पटा,बलुआ से मार-पीट शुरू कर दिया एवं मेरे गले का सोने का दुर्गा माता का लॉकेट, पति का गले का लॉकेट छीन लिया एवं इन्ही के रिश्तेदार अशोक तिवारी के द्वारा जान से मारने का धमकी दिया गया है।
वही दूसरे पक्ष से सुमन देवी में आवेदन देते हुए कहा है जिस क्षेत्र में हम लोग फेरी का काम करते है उसी क्षेत्र में उनलोग भी उसी क्षेत्र में करता है और हमलोग को उस क्षेत्र मर काम करने से मना किया जाता है गुरुवार को रात्रि 9 बजे मनोज पटवा, प्रदीप पटवा, दीपक पटवा, दीपू पटवा, रोहित पटवा, जितेन्द्र पांडेय, सपना देवी, सेवी देवी, पूनम देवी, रिंकी देवी, रूपा देवी, शिम्पी देवी, छोटी देवी ने सब मिल कर मार पीट शुरू कर दिया कान का तप एवं जितिया छीन लिया जब हम लोग थाना आने लगे तो घर का ताला तोड़ कर 25हजार रुपए निकाल लिया।पुलिस ने दोनो पक्षो के मीले आवेदन के आलोक में करवाई में जुट गई है ।