खरौंधी :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशिक्षण कोषांग के निर्देश पर खरौंधी बीडीओ गणेश महतो के निर्देशन में चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण 23 और 24 अप्रैल को आयोजित किया गया है। जिसमें 23 अप्रैल 2022 को खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी विभागों एवं कार्यालयों में नियमित के सरकारी कर्मी एवं सरकारी शिक्षक का प्रशिक्षण 11 बजे से 2 बजे तक दिया जायेगा। जबकि 24 अप्रैल को खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी विभागों में कार्यरत सभी संविदा कर्मी एवं सहायक अध्यापक को प्रशिक्षण 11 बजे से 2 बजे तक दिया जयेगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने बतया की जिला प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर तिथि निर्धारित किया गया है उक्त तिथि के अनुसार प्रखंड कार्यालय के सभा गार में 23,24 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होंने बतया की इसके लिये सभी कर्मचारियों को समय पर प्रशिक्षण भवन में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ताकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलता पूर्वक संपन कराया जा सकें।