गढ़वा :
शुक्रवार को नवादा मोड़ स्थित आग लगी की दो अलग अलग घटना घटी,जिसमे पहली घटना वाटर वेज नर्सरी कैंपस में आग लगी जो अपने रौद्र रूप में था। और काफी इलाका में तेजी से फैल चुका था।जिसे अग्नि समन की बहादुर जवानों के तत्परता से बिना जान माल के नुकसान हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया

वहीं वाटर वेज के कर्मचारियों ने बताया की भीषण गर्मी के चलते 10 बजे के बाद सभी लोग अपने अपने क्वार्टर में रहते है।आग कैसे लगी किसी को मालूम नहीं है।अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

वहीं दूसरी घटना वाटर वेज से कुछ ही दूरी पर सिंचाई विभाग के ए.सी. कैंपस में स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना घटी जिसे मौके पर मौजूद अग्नि समन के जवानों ने बिना किसी प्रकार के नुकसान हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।