गढ़वा :
गढ़वा शाहपुर सड़क पर भीखाही मोड़ के समीप अनियंत्रित बराती कार पलटने से दूल्हा दुल्हन सहित 4 लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों में दुल्हन ममता देवी दूल्हा शिवकुमार, बर का बहनोई फरतिया गांव निवासी रंजन कुमार , नागेंद्र कुमार और कोरवाड़ीह गांव निवासी देवकुमार शामिल हैं घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को कोरवाडीह गांव निवासी लल्लू चौधरी का पुत्र शिव कुमार का बारात भीखही ही गांव निवासी बुधन चौधरी के घर गया हुआ था जहां बुधन की पुत्री ममता की शादी शिवकुमार के साथ होने के बाद सुबह लड़की का विदा किया गया विदा करने के बाद जैसे ही कार गांव से निकली भीखी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दूल्हा शिवकुमार दुल्हन ममता देवी सहित कार चालक देव कुमार, नागेंद्र कुमार, रंजन कुमार घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से चालक देव कुमार को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया घटना की सूचना मिलने के बाद वर एवं कन्या दोनों ही पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंच।
गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के पाठक मोहल्ला में बुधवार की रात शादी समारोह में हुई मारपीट की घटना में अनुराग कुमार गुप्ता घायल हो गया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनुराग के भतीजा नितेश कुमार की शादी बुधवार को थी शादी समारोह में बहुत लोग आए हुए थे शादी समारोह के दौरान ही किसी बात को लेकर कोई विवाद में अंकित कुमार आदर्श कुमार ने मिलकर अनुराग की पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।
गढ़वा पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना अंतर्गत उदमुला गांव निवासी राजू पासवान की पत्नी कविता देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास की कविता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजू के घर में शादी समारोह चल रहा है शादी समारोह के दौरान है किसी बात को लेकर विवाद हो इस घटना में आक्रोशित होकर कविता ने कीटनाशक खा ली।
घर वालों को पता चलने के बाद आनन फानन में इलाज के लिए कविता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।