भंडरिया :
भंडरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें दिन गुरुवार को 60 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मदन महली ने कहा कि गुरुवार को मुखिया प्रत्याशी के लिए 25 और वार्ड सदस्य प्रत्याशी के लिए 35 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है । उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 23 अप्रैल को 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। गुरुवार को मदगडी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रेमी देवी, शिवलाल बाखला, भंडरिया, जेनेवा, फकीराडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशीयों ने भी पर्चा दाखिल किया । निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मदन महली ने कहा कि नामांकन की पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है ।
नामांकन दाखिल कर रहे प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया गया है।