गढ़वा :
गढ़वा पुलिस ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिवालय कंस्ट्रक्शन से पेटी कॉन्ट्रैक्ट के रूप में कार्य कर रहे। रमना थाना क्षेत्र के चुन्दी गांव निवासी सुनील साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सुनील शिवालय कंस्ट्रक्शन से एक ट्रैक्टर पर सरिया लोड करा कर ले जा रहा था। उसी दौरान शिवालय कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर पर लदे सरिया सहित सुनील साव को गिरफ्तार कर थाना ले आई। सख्ती से पूछताछ किया पुलिस सत्यता पाते हुए सुनील साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।