चिनियां :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चिनियां में गुरुवार प्रखंड कार्यालय में मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) पद के लिए 56 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें मुखिया पद के लिए 21 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया.
,

जिसमें चिनियां पंचायत से तत्कालीन उप मुखिया बाल्मीकि गुप्ता ने अपना नामांकन अपने पत्नी अनिता देवी अपने समर्थकों के साथ पूरे धूम धाम से बाजे गाजे के साथ प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया , देवलाती देवी ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर अपना पर्चा दाखिल किया, वही विलैतिखैर पंचायत से युवा समाजसेवी गोपाल कुमार यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, मुखलाल यादव, मो फरीद खां के नामांकन पत्र दाखिल करने भोजपुरी लोक गायिका पुष्पा राणा के द्वारा रोड शो करते हुए प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वही निवर्तमान मुखिया अताउल्लाह अंसारी अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया,हेताडकला पंचायत से चिंता देवी ने भी पूरे धूम धाम से प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया,डोल पंचायत से , बेता पंचायत से रामेश्वर सिंह, 21प्रत्याशी शामिल हैं.
इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) पद के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. जिसमें चिनियां पंचायत के वार्ड नंबर 6 से उत्तम देवी , वार्ड नंबर 2 से कंचन देवी सहित 35 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया
इधर चिनियां प्रखण्ड के सातों पंचायतों में पहले चरण के मतदान से पूर्व ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चुनावी रंग चढ़ने लगा है. कड़कड़ाती धूप में भी पुरानी संस्कृति के साथ प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच रहे हैं

बिना गाजे बाजे के साथ भी पहुंच रहे प्रत्याशी
ऐसा नहीं है कि हर प्रत्याशी नामांकन भरने जाते वक्त यही तरीका अपना रहा है. कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो सिर्फ एक प्रस्तावक के साथ बिना गाजे बाजे के भी पहुंच रहे हैं. कुछ प्रत्याशियों को चुनाव में लगने वाले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी न होने से भाग दौड़ करते नजर आ रहे हैं।