गढ़वा :
गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव निवासी बीएसएफ के शहीद स्वर्गीय लोक देव तिवारी की पत्नी किरण देवी को बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एच के पाठक द्वारा बीएसएफ के प्रतीक चिन्ह शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि बी एस एफ के डीजेपी दिल्ली मेरु कैंप से निर्देश दिया गया था। कि शहीद लोक देव तिवारी की खोजबीन किया जाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा से खोजबीन करने का अनुरोध किया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोक देव तिवारी का पता लगा कर बीएसएफ का ड्यूटी कमांडेंट एचआर पाठक को दिया गया। इसके बाद उन्होंने लोक देव तिवारी कि पत्नी किरण देवी को उनके मायके चेतना में जाकर सम्मानित किया।
बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एच के पाठक ने बताया कि शहीद लोक देव तिवारी की शादी 1968 में हुई थी। इसके बाद उनका पोस्टिंग पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में किया गया था। जहां ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के समय हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इसके बाद उनका शव मिसिंग हो गया था। इसके बाद उनको काफी खोजबीन किया गया। लेकिन वह नहीं मिले बीएसएफ द्वारा 5 साल बाद उन्हें शहीद घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी आलोक में हजारीबाग से बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एच के पाठक गढ़वा पहुंचकर गुरुवार को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गढ़वा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू शहीद बीएसएफ के जवान उपस्थित थे।