समाहरणालय गढ़वा :
समाहरणालय गढ़वा में जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन की प्रक्रिया जोर पकड़ने लगा है ।आज पांचवें दिन 9 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

आज नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में चिनिया से नारायण कुमार सिंह और मायावती कुमारी ,रमकांड से सत्यनारायण यादव और मोo आशिक मंसूरी उतरी रंका से सुनीता देवी उमा देवी तथा सम्पूर्णा तिवारी भंडरिया से हीरवंती देवी , बड़गर से रूपांजलि जायसवाल के द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया है। आज पांचवे दिन जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन का पर्चा मात्र 4 प्रत्याशियों ने खरीदा है।
