खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी में बीती रात्रि को अशोक पासवान के दुकान में आग लगने से तकरीबन ₹2लाख सामान एवं 50 हजर नगद जलकर राख हो गया।
अशोक पासवान ने खरौंधी थाना प्रभारी को आवेदन देकर दुकान जलने की जानकारी दी एवं जांचों उपरांत कार्रवाई करने की मांग की है। अशोक पासवान ने खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार को दिए आवेदन में उल्लेख किया है मेरा दुकान खरौंधी करीवाडीह मुख्य पथ पर करौना नाला के समीप है। बीते दिन हम सब परिवार अपनी बेटी के तिलक चढ़ाने गए हुए थे दुकान दुकान पूरी तरह सुन सान था। दुकान के पश्चिम साइड से हौल कर जलन सील पदार्थ डालकर दुकान में आग लगा दिया गया है। आग लग जाने के बाद अगले बगल के लोगो के द्वारा जानकारी दी गई की आपके दुकान में आग लगा हुआ है हम सभी के पहुँचते पहुँचते दुकान पूरी तरह जल राख हो चूका था।
दुकान में 2 लाख का समान एवं 50 हजार नगद रखा हुआ था जो जल गया। अशोक पासवान ने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि उक्त दुकान मैं आग लगाने वाले व्यक्तियों का पहचान की जाए एवं उस पर उचित कार्रवाई की जाए।