गढ़वा : बिजली विभाग के कर्मी से हुई टेलीफोनिक बातचीत के अनुसार निमिया स्थान स्थित पावर सब स्टेशन में 11 केभीए बाजार फीडर, टंडवा फीडर एवं गढ़वा टाऊन फीडर से जो बिजली आपूर्ति की जाती है वो पैनल शार्ट सर्किट के कारण डैमेज हो चुका है। जिसके कारण सुबह 6.40 से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसे ठीक करने में विद्युतकर्मी लगे हुए हैं।

कर्मियों की माने तो 11.30 से 12 बजे दोपहर तके विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।