कांडी :
कांडी। मंगलवार की शाम भिलमा गांव निवासी रामपृत प्रजापति उम्र 70 वर्ष की मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही आस-पास के घरों में शोक की लहर फैल गई।
इधर मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह सोन नद में पूरे विधि- विधान से किया गया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पांच पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। वंही घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व उनसे जुड़े लोगों का तांता लग गया। अंतिम संस्कार में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडेय, युवा समाज सेवी दिनेश कुमार, मुखिया प्रत्यासी सतेंद्र पाल, प्रदीप पाल, विकास सिंह, बुचुन अंसारी, मुन्ना खान, भोला सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।