समाहरणालय गढ़वा :
समाहरणालय गढ़वा में जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों का काफी भीड़ देखी गई । जबकि आज तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। आज नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में बड़गढ़ से रंजना देवी ,रमकांड से उमेश यादव और दक्षिणी रंका से सकुंतला देवी के द्वारा किया गया है।

आज चौथे दिन जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन का पर्चा मात्र 4 ने खरीदा है, वहीं जिला परिषद सदस्य के पद पर गढ़वा जिले के रमकंडा जिला परिषद क्षेत्र से उमेश यादव , बढ़गढ़ से रंजना देवी और दक्षिणी रंका से सकुंतला देवी ने नामांकन का पर्चा अपर समाहर्ता के पास दाखिल किया है ।

इसी के साथ गढ़वा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में नामांकन के चौथे दिन तीन प्रत्याशी द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किए जाने के बाद अब तक कुल 6 लोगों ने जिला परिषद के पद पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया है इसमें सर्वाधिक तीन बड़गढ़ से , दो रमकंडा से और एक दक्षिणी रंका से एक नामांकन का पर्चा दाखिल हो चुका है।