भंडरिया :
भंडरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे दिन मुखिया के लिए तीन और वार्ड सदस्य के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
मुखिया प्रत्याशियों ने निर्वाचि पदाधिकारी अंचलाधिकारी मदन माली के पास नामांकन पत्र दाखिल किया । अंचलाधिकारी ने मुखिया प्रत्याशियों के नामांकन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जामा ली । करचाली पंचायत से सुषमा कंचन टोप्पो मुखिया प्रत्याशी के लिए सबसे पहला नामांकन किया । जेनेवा पंचायत में 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मदन महली ने कहा कि अब तक कुल डेढ़ सौ नामांकन पत्र बिक्री किया जा चुका है ।
इनमें सबसे अधिक नामांकन पत्र फकीराडीह पंचायत में बिक्री की गई है । फकीराडीह पंचायत में 12 ,जेनेवा पंचायत में 9 और भंडरिया पंचायत में 10 मुखिया के लिए नामांकन पत्र की बिक्री की गई है ।इस मौके पर आंचल पदाधिकारी मदन महली ने मुखिया प्रत्याशियों को आदर्श आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया है ।उन्होंने कहा कि मुखिया प्रत्याशी आदर्श अचार संहिता का पालन करें ।बगैर इजाजत कहीं भीड़ भाड़ ना लगाएं । बगैर आदेश के रैली जुलूस नहीं करेंगे । नहीं तो उनके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज की जाएगी ।