समाहरणालय गढ़वा :
रंका प्रखंड के सोनपुरवा के स्थाई निवासी शायरा बीबी पति इब्रार अंसारी दोनो सोनपुरवा वॉर्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य रहे हैं , मगर जब इस बार पुनः चुनाव लड़ना चाहे तो पाया कि मतदाता सूची में उनका नाम अपने गांव से गायब है। जिसकी शिकायत उन्होंने उपायुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा से किया है।
आवेदन में उक्त दंपति ने उल्लेख किया है कि मतदान सूची में पति-पत्नी दोनों की स्थाई पता को हटाकर ग्राम लीदीकंडा में जोड़ दिया गया है जो कि गलत है सायरा बीवी पति इब्रार अंसारी का कहना है कि कभी भी लीदीकंडा में घर ही नहीं रहा है। बावजूद वहां के मतदाता सूची में साजिश के तहत मेरा नाम जोड़ दिया गया है ताकि हम लोग चुनाव नहीं लड़ सके।
मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण चुनाव नहीं लड़ पाने के मामले में दंपत्ति ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी से तत्काल समाधान की मांग करते हुए मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी में सुधार करने की गुहार लगाई है।