बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड संसाधन केन्द्र अधौरा में सोमवार को प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना प्रवीण ने सभी बीआरपी व सीआरपी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वर्ग तीन से सात तक के कक्षाओं का मूल्यांकन कर निर्धारित फॉर्मेट में प्रखण्ड संसाधन केंद्र में 18 अप्रैल तक ही जमा करना था,लेकिन मूल्यांकन कार्य पूरा कर अभी तक कोई भी प्रधानाध्यापक द्वारा सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है.
उन्होंने कहा कि हरहाल में इस कार्य को 19 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया ताकि समेकन कर 20 अप्रैल को जिला कार्यालय में भेजा जा सके.उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ्य बच्चे 2022 का सफल संचालन करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि रुआर कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक कार्यक्रम को शत प्रतिशत अपने विद्यालयों में लागू कर प्रतिदिन का रिपोर्ट सीआरपी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.बीपीओ ने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में नही बन रहा है,जो खेदजनक है.उन्होंने कहा कि हरहाल में बच्चों की उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज कराने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि निर्देश का अनुपालन नही होने पर कार्रवाई के लिये जिला कार्यालय को लिखा जायेगा. उन्होंने एसएमसी सदस्यों को आई कार्ड,विद्यालय का लेटर पैड, वाल पेंटिंग,रंग रोगन,शौचालय साफ सफाई आदि कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि उक्त कार्यो की जांच कर सीआरपी रिपोर्ट दें.उन्होंने सभी सीआरपी बीआरपी को एमडीएम का अनुश्रवण कर बीआरसी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.उन्होंने नियमित रूप से सभी सीआरपी बीआरपी को रुआर कार्यक्रम का अनुश्रवण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे,सीआरपी प्रशांत कुमार देव,संजय कुमार सिंह,बिरेन्द्र प्रजापति,शोभा पांडेय,लेखापाल चंदन कुमार,रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल सहित अन्य उपस्थित थे.