मेराल :
रविवार को मेराल थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ी के पास पुलिस द्वारा बरामद किया गया युवक का शव का पहचान कर लिया गया है। बरामद शव का पहचान ,रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राम का पुत्र आशीष उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में किया गया।
आशीष का शव का पहचान उसकी मां प्रभा कुंअर द्वारा किया गया। प्रभा कुंवर ने मेराल पुलिस को लिखित आवेदन देकर षड्यंत्र के तहत बेटे की हत्या करने की बात कही तथा बताया कि 15 अप्रैल के शाम से ही आशीष घर से गायब था इस दौरान परिजनों द्वारा आशीष की खोजबीन की जा रही थी। रविवार के शाम अज्ञात शव मिलने की जानकारी के बाद प्रभा द्वारा गढ़वा पहुंच शव का पहचान किया गया।मेराल पुलिस मामले की पूरी गहनता से छानबीन कर रही है।