whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273713
Loading...


नाबालिग छात्रा पर मनचलों ने की अश्लील टिपण्णी, मना करने पर भाई को पीटा, अश्लीलता की हद पार कर देने की दी धमकी

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-20, 07:31 PM visibility 696
Share



						नाबालिग छात्रा पर मनचलों ने की अश्लील टिपण्णी, मना करने पर भाई को पीटा, अश्लीलता की हद पार कर देने की दी धमकी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग छात्रा पर तीन सहके और मनचले युवकों ने अश्लील टिप्पणी की। भाई ने जब उन्हें मना किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मनचलों ने भाई को बचा रही छात्रा की दुपट्टा को खींचकर हवा में उड़ा दी और उसका मजाक उड़ाया। मनचलों ने उसके साथ अश्लीलता की हद पार कर देने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर इसकी शिकायत कहीं की तो परिणाम और बुरा होगा। छात्रा ने महिला थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अपनी इज्जत और जान की रक्षा की गुहार लगाई है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने कहा है कि वह अपने भाई निलेश ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से कल्याणपुर गांव में हैदर अली सर के पास ट्यूशन पढ़ने जा रही थी।
कदम चौक कल्याणपुर के समीप कल्याणपुर गांव के एहसान खान, मधु खान और अनजार खान ने उसपर अश्लील टिप्पणी करते हुए उसका मजाक उड़ाया। भाई ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसे मारने पीटने लगे। जब वह अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो मधु खान ने उसकी दुपट्टा खींच कर फेंक दिया। आवेदन में युवकों द्वारा अंकित धमकी के शब्द इतने अश्लील हैं कि उसे बताना मुश्किल है। लेकिन इसका सार यही है कि युवकों ने नाबालिग छात्रा के साथ अश्लीलता की सीमा पार कर डालने की धमकी दी है। घटना स्थल पर बढ़ते भीड़ को देखते हुए वे वहां से यह कहते हुए भाग गए की अगर इस बात कि कहीं शिकायत की तो अंजाम और बुरा होगा। छात्रा ने कहा है कि इस घटना से वह और उसका परिवार काफी भयभीत है।
इस संबंध में संपर्क करने पर इंस्पेक्टर शहर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play