whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26500075
Loading...


कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में है अपार संभावनाएं : डॉ कुलदेव

location_on गढ़वा access_time 02-Jun-20, 09:50 AM visibility 660
Share



						कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में है अपार संभावनाएं : डॉ कुलदेव
विजेता कलाकार को भगवान गुहराज निषाद राज का स्मृति चिन्ह देते डॉ कुलदेव चौधरी


जिला संवाददाता check_circle
संवाददाता



एम एम रिकॉर्डिंग स्टूडियो छतीसगढ़ ने दिया ऑफर, ऑनलाइन वोटिंग से हुआ चयन गढ़वा: एम एम रिकॉर्डिंग स्टूडियो, महावीरगंज, छतीसगढ़ ने खुला ऑफर दिया था कि ऑनलाइन वोटिंग से चुने गए चार लोगों को गाना रिकॉर्डिंग, एलबम बनाने, रिलीज से लेकर प्रचार प्रसार तक सभी निःशुल्क होगा। इस तरह के ऑफर से आर्थिक स्थिति से कमजोर कलाकारों को बल मिलेगा और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन वोटिंग 29 मई को सुबह 10 बजे से 30 मई को शाम 5 बजे तक हुआ था। जिसमें गढ़वा सदर प्रखंड के हूर निवासी पवन कुमार चौधरी उर्फ पवन दीवाना को प्रथम स्थान मिला तथा मंजेश साहनी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं तीसरा स्थान लौरिक यादव और चौथा स्थान मनदीप निराला को प्राप्त है।
विजेता कलाकार को चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, गढ़वा में बुलाकर भगवान गुहराज निषाद राज का स्मृति चिन्ह देकर बधाई एवं शुभकामना दी गई तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चौधरी जेनरल हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बस जरूरत है ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने की। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। मेहनत करने वाले को सफलता मिलती ही है। खुशी तो तब होती है कि जब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कोई उपलब्धि मिलती है क्योंकि वैसे जगहों पर संसाधन की कमी होती है। प्रशिक्षक नहीं मिलते और बच्चे कुछ सीखने को लालायित रहते हैं। डॉ चौधरी ने कहा कि सरकारी संस्थाओं में भी कलाकारों का पद रिक्त है और कई योजनाएं भी बनाई गई है।
इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि प्रैक्टिकल के साथ साथ डिप्लोमा, डिग्री का प्रमाणपत्र हासिल भी करने की जरूरत है ताकि आपकी महता को सरकार समझे। बधाई देने वाले में फरठिया बीडीसी संजय चौधरी, शिक्षक लालबिहारी चौधरी, सुमेर चौधरी, महेन्द्र चौधरी, जयनाथ चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play