whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206799
Loading...


समाहरणालय कर्मियों ने कोरोना को देखते हुए एक सप्ताह के लिए समाहरणालय स्थित कार्यालयों को बंद करने की मांग की

location_on गढ़वा access_time 22-Jul-20, 09:12 PM visibility 711
Share



समाहरणालय कर्मियों ने कोरोना को देखते हुए एक सप्ताह के लिए समाहरणालय स्थित कार्यालयों को बंद करने की मांग की
समाहरणालय परिसर में बाहर खड़े कर्मी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा समाहरणालय के एक कर्मी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार को समाहरणालय स्थित विकाश भवन ए में संचालित विभिन्न विभागों के कर्मी अपने -अपने कार्यकाल से बाहर निकल कर समाहरणालय परिसर में इकट्ठा हो गए। कर्मियों ने उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को आवेदन देकर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कम से कम एक सप्ताह के लिए सभी कार्यालय बंद करने की मांग किया है। कर्मियों में इसे लेकर काफी भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। कर्मियों ने उपायुक्त को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। ऐसे में काम करने में हमलोग असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं एक कर्मी को संक्रमण होने से सभी समाहरणालय कर्मी संक्रमित हो सकते हैं।
कर्मियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि हमसभी कर्मी वर्क फ्रॉम होम के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कर्मियों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही शिक्षा विभाग के भी एक पदाधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। कर्मियों को कार्यालय में नहीं जाने से कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग , जिला परिषद, डीआरडीए आदि कार्यालयों में कार्य बाधित रहा। आवेदन देने वालों में उमाकांत पांडेय, श्लोक सिंह , अमित तिवारी, धीरज पूरी, प्रभा देवी, सुषमा तिर्की, दिवाकर मिश्रा, नीलेश पांडेय, संतोष कुमार, सुचित कुमार सिंह, विकास श्रीवास्तव, उपेंद्र राम, शिव कुमार आदि शामिल हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव ने डीसी से पन्द्रह दिनों के लिए कार्यालय बंद करने की मांग की : अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि समाहरणालय में हमारे एक कर्मी संक्रमित पाए पाए हैं।
जिससे बुधवार को सभी कर्मी कार्यालय से बाहर निकल आये। कर्मियों का महासंघ की ओर से पूरा समर्थन करता हूं। उन्होंने उपायुक्त से कर्मियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग किया है। ताकि अधिकारी व पदाधिकारी भी संक्रमित होने से बच सकें। उन्होंने पंद्रह दिनों के लिए कार्यालय बंद करने की मांग किया है । वहीं यह भी कहा है कि कभी भी जरूरत पड़ने पर कर्मी उपस्थित रहेंगे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play