whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26477386
Loading...


युवा क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का रानीचेरी की टीम बना चैंपियन

location_on चिनियां access_time 02-Mar-22, 07:51 AM visibility 666
Share



युवा क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का रानीचेरी की टीम बना चैंपियन


दीपक कुमार check_circle
संवाददाता



चिनियां : प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बिलैतीखैर पंचायत में युवा क्लब द्वारा अयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट में कुल 16 टीम शामिल हुए थे।जिसमें राजबांस टीम और रानीचेरी टीम ने अपने सभी मैच के प्रतिद्वंदी टीम को पराजित करते हुए फाइनल में अपना जगह बनाया। फाइनल मुकाबला राजबांस बनाम रानीचेरी के बीच खेला गया।खेल काफी रोमांचक हुआ।दोनों टीम के खिलाड़ियों के द्वारा दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिला।अंत में रानीचेरी के टीम ने राजबांस को 1-0 से पराजित कर टूर्नामेंट का चैंपियन बना और प्रथम पुरुष्कार पर कब्जा जमाया।वहीं राजबांस के खिलाड़ियों द्वारा भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया गया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का मुख्य अतिथि बिलैतीखैर पंचायत से भावी मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार यादव और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव थे।मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़यों से परिचय प्राप्त कर बॉल को हिट कर फाइनल मुकाबले को शुरु किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार यादव ने कहा कि हमारे चिनियाँ प्रखंड जैसे सुदूरवर्ती इलाके में किसी भी खेल टूर्नामेंट का आयोजन होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपने खेल को प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि आज का मुकाबला राजबांस बनाम रानीचेरी के बीच खेला गया।
यह दोनों टीमें अपने ही पंचायत क्षेत्र के गांव की टीमें हैं।इससे साफ देखने को मिलता है कि मेरे पंचायत क्षेत्र में भी प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है।जरूरत है उन्हें उत्साह के साथ निखारने की।उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में और एक से बढ़कर एक बेहतर टूर्नामेंट करनवाने की बात कही।जिससे खिलाड़ियों को जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल प्रदर्शन करने लिए चयन किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि हमारे चिनियाँ प्रखंड क्षेत्र से भी महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी उभर सकते हैं।आपलोग मेहनत के साथ अपने खेल को खेलें एक दिन आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि बिलैतीखैर पंचायत में मुखिया प्रत्याशी गोपाल यादव जी के द्वारा खिलाड़ियों को अपने खेल का प्रदर्शन करने हेतु टूर्नामेंट का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय कार्य है।
गोपाल यादव द्वारा पंचायत क्षेत्र में आज लगातार छः वर्षो से लोगों के प्रति सेवा देना बहुत ही नेक कार्य है।कार्यक्रम को सतवंत यादव,बलराम सिंह,अभिषेक यादव,चैतू सिंह खरवार,डॉ दादून सिंह,अयोध्या सिंह ने भी संबोधित किए। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को प्राइज देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 3501 रु.और बड़ा ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 3001 रु. और छोटा ट्रॉफी मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार यादव द्वारा प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा आयोजन कमिटी अध्यक्ष शम्भू सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पासवान ने किया गया। मौके पर अरुण पाल,हरिओम यादव,नंदकुमार सिंह,सनेश प्रसाद,बिमलेश सिंह,विनेश्वर सिंह,दिलीप सिंह,इमामुद्दीन,सौकत मंसूरी,मेहंदी हसन,राजकुमार यादव,सुनील यादव,अरबिंद यादव,पूरन सिंह,धीरज यादव,मनोज सिंह,राजेश सिंह,मनोज परहिया,रामप्रताप कोरवा आदि काफी लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play