बिशुनपुरा :
पत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विसुनपुरा से सटे बरडीहा प्रखंड अंर्तगत मारेगुरु बाबा के नाम से प्रशिद्ध शिव मंदिर के प्रांगण में भब्य मेला का आयोजन किया गया।
इस मेले में बरडीहा प्रखंड के आदर ,सुखनदी ,कुसुमिया दामर ,लेवा ,सेमरी ,जतरो वंजारी ,नवाडीह वही मझिआंव प्रखंड के करुइ ,पुरहे ,गवरवा ,दवनकारा तथा विसुनपुरा प्रखंड के करचा ,संध्या ,ओढेया ,सारो ,पातो,पिपरिकला ,पतिहारि ,चितरी,
जतपुरा ,अमहर ,सोनडीह ,महुली ,कोचेया ,कमता सहित दो दर्जन से अधिक गाँव के लोग मेला में पहुँचते है।
इस मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के द्वारा उपवास कर सत्यनरायण भगवान की कथा सुनने की परंपरा है।
लोगो का मानना है,की यहाँ भक्तो के द्वारा सचे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।
Advertisement
मन्दिर समिति अध्यछ महेंद्र रजवार सचिव राजेन्द्र मेहता कोसाध्यछ सुकाडी सिंग सदस्य उप मुखिया भोला सिंह , विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड विसुनपुरा सुरेंद्र यादव ,धर्मेंद्र रजवार ,विनोद रजवार ,रामवरत रजवार ,संकर भुइँया ,उमाशंकर रजवार इत्यादि लोग लोग मन्दिर के वयवस्था में मौजूद थे।