whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266451
Loading...


गढ़वा सदर अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

location_on गढ़वा access_time 28-Feb-22, 07:44 PM visibility 665
Share



गढ़वा सदर अस्पताल के कोविड-19 
 वार्ड में भर्ती कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सोमवार को जेल प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आया है जहां सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती एक कैदी दिनदहाड़े सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कोविद वार्ड फरार हो गया । कैदी को तीन दिन पूर्व चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार हूर मरहटिया गांव निवासी सियाराम मिश्रा सोमवार को अस्पताल स्थित को कोविड वार्ड से फरार हो गया जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को गांव के ही धीरेंद्र कुमार मिश्रा को17 फरवरी को चाकू मारने के आरोप में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। कैदी को जेल भेजने से पूर्व जब करो ना जांच कराया गया तो उसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद जेल प्रशासन कैदी कोविड़ वार्ड में भर्ती करायाजेल प्रबंधन की इस तरह की लापरवाही कोई नई नहीं है पूर्व में ही बालू के अवैध कारोबार में गिरफ्तार व्यवसाई ब्रह्मदेव प्रसाद को को भी 2 वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती गई थी कैदी से मिलने उनके परिवार के सभी लोग आया जाया करते थे कैदी होने के बाद भी दिन भर लोगों के मिले-जुले के लिए तांता लगा रहता था।
इससे पूर्व भी इसी तरह की लापरवाही सामने आई थी जहां को भीड़ भाड़ में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था उक्त मामले में लापरवाही के आरोप में सिविल सर्जन सहित कई लोगों पर कार्रवाई हुई थी मंडल कारा अधीक्षक ने कहा कि यह मामला जुडिशल नहीं है कैदी को मंडल कारा में नहीं लाया गया था इसलिए वह मंडल कारा से संबंधित मामला नहीं है । थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि सियाराम मिश्रा को पुलिस चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वह कोवीड वार्ड से ही फरार हुआ है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिला है कि सदर अस्पताल में एक बंदी ग्रिल तोड़कर भाग गया है इसकी सूचना मिलने के बाद उनके द्वारा थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दिया गया है उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play