whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27267865
Loading...


मझिगावां पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण टीम ने किया जनसुनवाई,नाराज ग्रामीनो ने सोशल ऑडिट टीम पर मामला को रफा-दफा करने का लगया आरोप

location_on खरौंधी access_time 28-Feb-22, 07:35 PM visibility 656
Share



मझिगावां पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण टीम ने किया जनसुनवाई,नाराज ग्रामीनो ने सोशल ऑडिट टीम पर मामला को रफा-दफा करने का लगया आरोप


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : सोमवार को मझिगावां पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण टीम ने लोगो ने जनसुनवाई में पंचायत में संचालित योजनाओं का लेखा जोखा जूरी मेंबर तथा ग्रामीणों के बीच रखा। जिसमें सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने पंचायत में मनरेगा योजना के तहत संचालित योजनाओं का खामियों ग्रामीणों के बीच रखा। सोशल ऑडिट की टीम ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में मझिगावां पंचायत में 16 योजनाओं का नापी पुस्तिका संधारण नहीं होने का मामला ग्रामीणों के बीच लाया। टीम के लोगो ने बताया 16 योजनाओं में कुल 19 लाख 35 हजार 45 रुपये भुगतान किया जा चुका है। जन सुनवाई के दौरान ही रोजगार सेवक अंबिका सिंह के द्वारा सभी 16 योजनाओं का नापी पुस्तिका ग्रामीणों के बीच प्रस्तुत किया।
समय पर नापी पुस्तिका अभिलेख में नहीं लगाये जाने पर जूरी मेंबर ने 200 रुपये रोजगार सेवक पर अर्थदंड लगाया गया। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं करने का निर्देश दिया। लामी सरहिया के सुषमा देवी के आम बागवानी में इमारती पौधा 35 पाया गया। जबकि आम का सभी पौधा मृत पाया गया। इस योजना में 72 हजार 692 रुपये तथा सामग्री में 37 हजार 022 रुपये का भुगतान किया किया जा चुका है। वही मीना देवी का आम बागवानी में 21 आम का पौधा मृत पाया गया। जूरी मेंबर ने भेंडर को दोनों अगवानी में मृत पौधा को पुनः लगवाने का निर्देश दिया। लामी सरहिया यूपी सिवान से बारह चट्टान तक पथ निर्माण में गलत भाउचर लगाकर पैसा की भुगतान किया गया है। वही सुरेंद्र सिंह का कूप निर्माण का अभिलेख अधूरा था।
अभिलेख में किसी पदाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं था। योजना किस खाता प्लॉट में बनाया गया उसका कोई जिक्र नहीं था। इसके अलावे अभिलेख में चेक स्लिप भी नही था। उक्त कुआं का पैसा भुगतान किया जा चुका है। जन सुनवाई में उपस्थित गांव के लल्लू राम, अवधेश राम, दिरगज भुईया, सुनील प्रसाद गुप्ता, सूरज कुमार, चंदन राम, रघुनाथ बैठा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जूरी मेंबर तथा सोशल ऑडिट टीम पर मामले को रफा-दफा करने का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीण बार-बार नाराज होकर उठ खड़े होकर हंगामा कर रहे थे। नाराज ग्रामीनो ने बताया सोशल ऑडिट टीम के द्वारा सभी मामला को रफा-दफा कर दिया जा रहा है। हमलोग वरीय पदाधिकारी से पंचायत में दुबारा सोशल ऑडिट कराने का मांग करते है।
सोशल ऑडिट टीम में बीआरपी अनिल मेहता, विआरपी चिरंजीवी कुमार, राज किशोर सिंह, कल्पना देवी, जूरी मेंबर में रामकृपाल द्विवेदी, खरौंधी प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी उमेश कुमार, मुखिया सुनीता देवी, अरविंद पासवान,सत्येंद्र प्रसाद यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play