whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171767
Loading...


पुलिस ना तो कभी गरिमा को ताक पर रख कर काम करती है और ना ही कभी आगे भविष्य में करेगी - अध्यक्ष, पुलिस एसोसिएशन

location_on गढ़वा access_time 22-Jul-20, 08:14 PM visibility 695
Share



						पुलिस ना तो कभी गरिमा को ताक पर रख कर काम करती है और ना ही कभी आगे भविष्य में करेगी - अध्यक्ष, पुलिस एसोसिएशन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते गढ़वा पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



पुलिस किसी राजनीति पार्टी, और संगठन के लिए काम नहीं करती है, पुलिस जनता की सेवा और लोगों की सुरक्षा के लिए कानून के तहत काम करती है। उक्त बातें गढ़वा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद राज खलखो, संगठन के पदाधिकारी लक्ष्मीकांत और महेंद्र पासवान ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता में कही। एसोसिएशन के अध्यक्ष सार्जेंट मेजर आंनद राज खलको कहा कि 18 जुलाई को पुलिस बिना मास्क के चलने वाले लोगों की जांच कर रही थी। उसी दौरान भाजपा नेता राजीव रंजन तिवारी बिना मास्क के पकड़े गए थे। पुलिस उनसे मास्क नहीं लगाने के संबंध में जब पूछताछ करने लगी तो उन्होंने पीसीआर के पुलिस कर्मी श्रवण कुमार से उलझ गए और उन्होंने कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार के साथ-साथ धक्का-मुक्की भी करने लगे जिसके बाद पुलिस ने कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजी थी।
पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर राजनीति से प्रेरित होकर काम करने की बातें सोशल मीडिया के साथ-साथ अन्य जगह से आने लगी। ऐसे में हम यहां बताना चाहते हैं कि पुलिस किसी पार्टी या किसी संगठन के लिये काम नहीं करती है। ऐसे बातों से पुलिस का मनोबल टूटता है। लोगों ने कहा कि पुलिस जब से कोरोना शुरू हुई है तब से जनता की सेवा में दिन रात लगी हुई है। पांच माह से पुलिस कर्मी अपने घर परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। उसके बाद भी पुलिस को लोग राजनीतिक पार्टी हित में काम करने की बात कह रहे हैं, जो पुलिस के मनोबल को तोड़ने के साथ साथ उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहा है।पुलिस ना तो कभी गरिमा को ताक पर रख कर काम करती है और ना ही कभी आगे भविष्य में करेगी।
मौके पर केंद्रीय पुलिस एसोसिएसन के सदस्य सह शहर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने कहा कि ऐसे तो हर वक्त पुलिस आम आवाम के लिए ही सरहद से ले कर सड़क तक मुस्तैद रहती है, उसमें भी अगर बात इस कोरोना काल की हो तो, आज हर पुलिसकर्मी लोगों को इस संक्रमण से महफ़ूज रखने के लिए ही जद्दोजहद में जुटा हुआ है। लोग अपने - अपने घरों में हैं लेकिन पुलिस के अधिकारी और जवान डयूटी बजा रहे हैं, लेकिन विडंबना इस बात का है कि इतना के बाद भी हमारे मान सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंच रहा है। आज मास्क पहनने का अनुरोध करना भी लोगों को नागवार गुजर रहा है। लोग हमसे ही उलझने के साथ साथ दुर्व्यवहार करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हम एसोसिएशन के लोग समझाने के साथ चेतावनी भी दे रहे हैं कि हमलोग इस विषम आपदा में खुद के लिए नहीं बल्कि आपके लिए सड़क पर हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play