whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195529
Loading...


धनरोपणी कर घर वापिस लौट रहे हैं बनीहार, मजदुरी के तौर पर प्रतिदिन का मात्र 9 किलो अनाज

location_on केतार access_time 22-Jul-20, 12:05 AM visibility 694
Share



धनरोपणी कर घर वापिस लौट रहे हैं बनीहार,
मजदुरी के तौर पर प्रतिदिन का मात्र 9 किलो अनाज


योगेंद्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के केतार प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के भय पर भारी पड़ रहा है पेट की आग। विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण के भय से सरकार द्वारा जारी अनलॉक 2 में गढ़वा जिला में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन द्वारा जहां एहतियात बरतने का सख्त निर्देश दिया जा रहा है। ठेला खोमचे वाले दुकानों को बंद कराकर भीड़ भाड़ को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बरती जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार सामाजिक दुरी पालन करने व मास्क लगाने की अपील की जा रही है। वहीं इन सब से बेखबर जिले के अंतिम छोर पर अवस्थित केतार प्रखंड के मजदुरों का बदस्तूर पलायन जारी है। एक ओर जहां 15 दिनों से नवजवानों का बड़ा जत्था पंजाब, गुजरात,और महाराष्ट्र में कुच कर रहा है।
वहीं आदिवासी बहुल परती कूशवानी पंचायत के महिलाओं भी ठिकदार के बुलावे पर सीमावर्ती बिहार राज्य के रोहतास जिले में 17 दिन पुर्व ही धनरोंपणी के लिए चली गई थी। जिनका जत्था अब धनरोपणी कर वापस लौटने लगा है। शनिवार को बघौता गांव के दर्जनों मजदुर गांव लौटे वहीं रविवार को छाताकुड़ गांव के संगीता देवी, ठुनकी देवी, गीता देवी, मिथलेश उरांव, हरि उरांव, निरज उरांव, राकेश उरांव, प्रदीप उरांव सहित दर्जनों मजदुर घर लौटे हैं। मजदुरों ने बताया की उन्हें प्रतिदिन का मजदुरी नगदी लेने पर 200 रू या फिर 9 किलो अनाज मिलता था। बनीहारों ने बताया की वो रोहतास जिला के धनेंज और खडेंज गांव से धनरोंपणी करके आज ही घर वापस लौटे हैं। मजदुरों ने बताया की गांव में बंजर जमीन होने और सिंचाई की सुविधा नहीं होने और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध नहीं रहने के कारण वो बाहरी राज्यों में पलायन करने को विवश हैं।
केतार प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों मजदूर प्रतिवर्ष धनरोपणी व धन कटनी करने अपने घर-बार छोड़कर नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित सपरिवार बिहार राज्य के रोहतास और भोजपुर जिला में जाने को विवश हैं। इसके वावजूद भी केतार प्रखंड क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण रोजगार के लिए उद्योग धंधा नहीं लगाया गया ताकि इस प्रखंड के मजदुर का पलायन रूके और इन्हें स्थानिय स्तर पर रोजगार मुहैया कराई जाए। जबकि सरकार द्वारा गाइडलाइंस जारी किया गया है कि बिहार राज्य से आने वाले लोगों को 20 दिनों तक होम क्वारटाइंन रहना है। लेकिन केतार प्रखंड में इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play