गढ़वा : गढ़वा जिले में आज जहां आठ कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं छह संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 325 हो गई है। इसमें 199 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 126 मरीज का अभी भी कोविड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज जिस मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उसमें दो रमना, दो बंशीधर नगर के रहने वाले हैं। शेष चार गढ़वा शहर के हैं। इनमें दो मेन रोड, एक सदर अस्पताल व एक सोनपुरवा का संक्रमित है। सभी को कोविड अस्पताल में ले जाया जा रहा है। लगातार 5 दिनों तक कोरोना विस्फोट के बाद आज 8 मरीज मिले हैं।