whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173481
Loading...


जहरीला तिल का लड्डू खाने से दो बच्चियों की मौत दो बीमार परिजनों के चित्कार से दहला सदर अस्पताल

location_on गढ़वा access_time 11-Feb-22, 02:41 PM visibility 663
Share



जहरीला तिल का लड्डू खाने से दो बच्चियों की मौत दो बीमार परिजनों के चित्कार से दहला सदर अस्पताल


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला के नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्चवार गांव में तिल का जहरीली लड्डू खाने से धनंजय प्रसाद चंद्रवंशी की दो पुत्री की मौत हो गई। जबकि एक पुत्री एवं उसकी सहेली की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों में धनंजय प्रसाद चंद्रवंशी की पुत्री अनुष्का कुमारी उम्र 8 वर्ष हर्षिता कुमारी उम्र 4 वर्ष नाम शामिल हैं। जबकि रिमा कुमारी उम्र 11 वर्ष एवं उसी गांव के पड़ोसी कृष्णा राम की पुत्री रिया कुमारी उम्र 11 वर्ष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मृतिका के बड़े चाचा विनोद प्रसाद ने बताया कि उसकी अपनी सगी छोटी चाची सरिता कुंवर जो कस्तूरबा विद्यालय अधौरा में रसोईया का काम करती है।
वहां से आने के दौरान अधौरा रोड में विरेन्द्र सिंह के घर के पास एक थैली में चूड़ा टमाटर तिल का लड्डू बांधा हुआ मिला था। उसे उठाकर अपने घर ले आयी इसके बाद अनुष्का कुमारी रीमा कुमारी व हर्षिता कुमारी ने लड्डू खाने के लिए उससे मांग की उसने यह लड्डू खाने के लिए दे दिया।लड्डू खाने के बाद अनुष्का कुमारी एवं रीमा कुमारी स्कूल चली गई। जहां अपनी सहेली रिया कुमारी को भी रीमा ने उस लड्डू को खाने के लिए दे दिया। कुछ देर बाद अनुष्का कुमारी बेहोश होकर गिर गई।उसे उठाकर स्कूल के दाई के द्वारा घर लाया गया। इधर उसकी सबसे छोटी बहन हर्षिता कुमारी को घर में ही मुंह से फेन निकालने लगा। इस घटना को देखकर परिजनों द्वारा सभी को बेहोशी की हालत में नगर उंटारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर उंटारी से गढवा लाने के दौरान रास्ते में अनुष्का कुमारी तथा हर्षिता कुमारी कि मौत हो गई। रीमा कुमारी ने बताया कि लड्डू खाने के दौरान उसे खाने में खराब लगा तो उस लड्डू को फेंकना चाह रही थी।इसी बीच उसकी बहन अनुष्का कुमारी ने उससे भी लड्डू मांग कर खाली रीमा कुमारी ने बताया कि अपने साथ लड्डू लेकर स्कूल आई थी। जो लड्डू उसने अपने सहेली रिया कुमारी को भी खाने के लिए दे दिया रिया ने भी जहरीली लड्डू खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर डॉक्टरों के द्वारा अंत्य परीक्षण करा रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play