whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27267372
Loading...


मेढ़ना बालू घाट पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए चालान के माध्यम से ट्रैक्टर मालिकों को बालू उपलब्ध कराने की मांग

location_on गढ़वा access_time 10-Feb-22, 04:49 PM visibility 679
Share



मेढ़ना बालू घाट पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए चालान के माध्यम से ट्रैक्टर मालिकों को बालू उपलब्ध कराने की मांग


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गुरुवार को गढ़वा ट्रैक्टर एसोसिएशन के द्वारा पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में समाहरणालय गढ़वा के उपायुक्त कक्ष में ट्रैक्टर मालिकों के द्वारा उपायुक्त राजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उपायुक्त गढ़वा से निवेदन किया गया कि गढ़वा, बेलचम्पा, मेढ़ना बालू घाट पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अविलंब चालान के माध्यम से ट्रैक्टर मालिकों को बालू उपलब्ध कराया जाय। पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि चोरी चुपके रात के अंधेरे में यहां के विभिन्न बालू घाटों से स्थानीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर का नाम न लेते हुए मजाकिया लहजे में भैया जी का संज्ञा देते हुए कहां की भैया जी के आदेश पर बालू के माफियाओं तथा स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से ट्रक के ट्रक बालू भर भर के दूसरे प्रदेशों में बालू को भेजा जाता है लेकिन यहां के स्थानीय ट्रैक्टर मालिकों के द्वारा जब बालू का उठाव किया जाता है उन्हें पकड़कर थाने में बंद कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि अगर ट्रैक्टर मालिकों की मांग को पूरी नहीं की जाती है तो वह ट्रैक्टर मालिकों के साथ ट्रैक्टर लेकर गढ़वा समाहरणालय में उग्र आंदोलन व प्रदर्शन करेंगे। गढ़वा ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने बताया कि गढ़वा जिला के विभिन्न बालू घाटों के बंद रहने से ट्रैक्टर मालिकों के सामने भुखमरी व बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर काम ना मिलने के कारण कई मजदूर व राजमिस्त्री भी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। मौके पर पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी,गढ़वा ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कश्यप,उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सचिव कुंदन कुमार,कोषाध्यक्ष निशांत कश्यप,संगठन मंत्री संतोष मिश्रा,सहित कई ट्रैक्टर मालिक व सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play