गढ़वा :
कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडिहवा गांव निवासी स्वर्गीय मुन्नी सिंह के पुत्र पंचम सिंह उम्र 22 वर्ष। मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में परिजन के द्वारा बताया गया कि पंचम सिंह अपने मोटरसाइकिल से खरसोता ईट भट्ठा गया हुआ था। खरसोता से वापस अपने घर नौडिहवा लौट रहा था। इसी बीच संध्या 7:00 बजे मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर खरसोता गांव के पास ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को स्थानीय लोगों की मदद से रात्रि में ही सदर अस्पताल गढ़वा में भेजा गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।