बंशीधर नगर :
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशडंड गांव निवाशी प्रभु विश्वकर्मा का पुत्र अक्षय कुमार विश्वकर्मा जो कल दिनांक09/02/2022 दिन बुधवार को शाम लगभग 6:30 बजे तिलकुट खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गया।
लड़के के पिता के अनुसार उसे यह तिलकुल घर से कुछ ही दूरी पर प्रमोद विश्वकर्मा के घर के समीप सड़क पर गिरा हुआ मिला।जिसे बच्चे के द्वारा उठा कर घर लाने के बाद अपने 3 भाई-बहन के बीच मिल बाट कर खाया गया।खाने के बाद अक्षय कुमार उम्र लगभग 12 वर्ष,अर्चना कुमारी उम्र लगभग 19 वर्ष,अभिषेक कुमार विश्वकर्मा उम्र लगभग 19 वर्ष, श्रेया कुमारी उम्र लगभग 16 वर्ष, इन सभी को चक्कर आने लगा इसके बाद बेहोश हो गये। स्थिति को बिगड़ता हुआ देख परिजनो के द्वारा इन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए बंशीधर नगर लाया गया।
जहां डॉक्टरों के द्वारा इन सभी घायलों का प्रारभिक इलाज प्रारंभ किया गया।प्रांरभिक इलाज के उपरांत इन सभी 4 घायलों में से एक घायल अक्षय कुमार विश्वकर्मा की स्थिति बिगड़ता चला गया। स्थिति को बिगड़ता देख डॉक्टरों के द्वारा रात्रि में लगभग 10 बजे सदर हॉस्पिटल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
यहां भी स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर के द्वारा अक्षय कुमार विश्वकर्मा को तुमेगाड़ा रेफर कर दिया गया। तुमेगाड़ा जाने के क्रम में रास्ते मे ही अक्षय कुमार ने दम तोड़ दिया।इसके बाद शव को वापस सदर हॉस्पिटल गढ़वा लाया गया।जहां डॉक्टरों के द्वारा इसका पोस्टमार्टम का अंत्यपरीक्षण किया जा रहा हैं।