खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरी पंचायत के समीम अंसारी की दिल्ली गुरुग्राम में 20 मंजिला इमारत के ऊपर काम कर रहे थे वहीं से गिरने के कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. ।
दिल्ली में गुरुग्राम नामक स्थान पर एक फ्लैट बन रहा था उसी में सिसरी पंचायत के समीम अंसारी 41 वर्षीय पिता मजीद अंसारी सरिया सेटरिंग में काम करता था.घर में एकलौता यही कमाने वाले था. जिससे घर का खर्चा चलता था इधर मौत की खबर सुनकर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है. पंचायत के लोगों का भी इनकी मौत की खबर सुन आंखें नम रह गई. गांव के भी लोग पहुंचकर इनके घर दुख की संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.शमीम अंसारी का डेथ बॉडी दिल्ली से उनके पैतृक गांव सिसरी आ रहा है.