whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270336
Loading...


विकास कार्य देखकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं पूर्व विधायक : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-22, 05:09 PM visibility 659
Share



विकास कार्य देखकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं पूर्व विधायक : मिथिलेश ठाकुर


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंत्री ने किया चिनियां में 130 करोड़ रुपए की लागत की एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा जिले के चिनियां प्रखंड में करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले करीब एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास व भूमिपूजन किया। मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर सभी योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान चिनियां के कदवा मोड़ से रंका तक करीब 104 करोड़ की लागत से बनने वाली 38 किलोमीटर की सड़क का भूमि पूजन किया। आरईओ विभाग से चार करोड़ 13 लाख की लागत से तीन सड़कां का शिलान्यास एवं भूमि पूजन, चिनियां प्रखंड कार्यालय परिसर में पांच करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाले पदाधिकारी व कर्मचारी आवास का शिलान्यास तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के करीब एक करोड़ 55 लाख की लागत से बनने वाली पांच जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि चिनिया प्रखंड गढ़वा जिला का सबसे पिछड़ा प्रखंड था। परंतु इस प्रखंड में एक ही दिन में करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। मंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जितना कार्य नहीं हुआ होगा उससे अधिक उन्होंने दो वर्षों में कर दिया। किये जा रहे विकास कार्य को देखकर पूर्व विधायक मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं। यही स्थिति रही तो 2024 तक उन्हें कहीं और पहुंचा कर सेवा करना पड़ेगा। पूर्व विधायक के 10 वर्ष पर मेरा दो वर्ष का कार्य भारी है। वे 10 वर्षां तक सिर्फ जोकरई कर जनता को बेवकूफ बनाते रहे। मंत्री ने कहा कि जब से वे चुनाव जीते हैं तब से एक भी दिन शांति से नहीं बैठे हैं।
पूरे राज्य की जिम्मेवारी निभाते हुए निरंतर क्षेत्र की जनता के बीच रह कर समस्याओ का निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिनियां की जनता ने जिस उम्मीद से मुझे भारी बहुमत के साथ विधानसभा पहुंचाया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। चिनियां की जनता का कर्ज कभी नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व किये गये वादा के अनुसार कनहर नदी में गायघाट पर 10 करोड़ रूपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। उन्हांने कहा कि रघुवर सरकार ने विदेशियों को सोना की चम्मच से खाना खिलाकर राज्य का खजाना खाली कर दिया है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। गरीबों, बुजुर्गों का पेंशन नहीं मिल रहा है। इससे निपटने के लिए झारखंड सरकार ने 100 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फंड तैयार किया है।
अब हर महीने की पांच तारीख को सभी के खाता में पेंशन की राशि आ जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी जनता को उनके हक व अधिकार से वंचित नहीं कर सकता है। जनता को भी अपना अधिकार लड़कर लेना होगा। मंत्री ने चिनियां प्रखंड में स्वीकृत अन्य योजनाआें की भी जानकारी दिया। मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंका एसडीओ आरएन सिंह, एसडीपीओ सुदर्शन आस्तिक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता राजमोहन सिंह, कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत पांडेय, आईओ के धर्मेंद्र सिंह, चंद्रचुड़ सिंह, बीडीओ कालीदास मुंडा, थाना प्रभारी विरेंद्र हांसदा, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दूबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, फरीद खां, मंदीप यादव, अयूब मंसूरी सहित काफी संख्या में गठबंधन के नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
चिनियां में मंत्री का किया गया भव्य स्वागत गढ़वा। जिले के चिनियां प्रखंड में बुधवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की। साथ ही बड़ा माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मांदर की थाप पर मंत्री का स्वागत किया गया। स्कूली छात्राओ एवं महिलाओ ने स्वागत गीत प्रस्तुत की। कई लोगों ने बुके देकर भी मंत्री का स्वागत किया। चिनियां प्रखंड में विकास योजनाओ के कार्यान्यवयन के लिए लोगो ने मंत्री श्री ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play