whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271243
Loading...


गढ़वा में आयुष चिकित्सा भगवान भरोसे, भवन तो बना पर संसाधन नदारद

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-22, 04:50 PM visibility 771
Share



गढ़वा में आयुष चिकित्सा भगवान भरोसे, भवन तो बना पर संसाधन नदारद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सरकार भले ही आयुष चिकित्सा पद्धति की बढ़ावे देने की बात करे पर जिले में आयुष चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे है। सरकार द्वारा सदर अस्पताल परिसर में जिला संयुक्त औषधालय का भव्य भवन तो बना दिया है। मगर यहां चिकित्सा नाम मात्र ही होती है। औषधालय में आयुर्वेद, यूनानी तथा होमियोपैथी तीनों पद्धति से चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। मगर यहां मात्र होमियोपैथिक पद्धति से लोगों की चिकित्सा होती है। चिकित्सक के अभाव में आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा कक्ष में ताला लटका रहता है। अन्य पद्धति से इलाज कराने के लिए लोग आते तो हैं। मगर बगैर चिकित्सा कराए ही बैरंग वापस लौट जाते हैं। स्थिति यह है जिला आयुष पदाधिकारी डा कृष्ण कुमार मरीजों को देखते हैं तथा दवा भी देते हैं।
इसके अलावे चिकित्सालय में कोई प्रतिनियुक्त नहीं है। इस कारण उन्हें ही चपरासी से प्रभारी तक की सारी जिम्मेवारी निभानी पड़ती है। - कम मात्रा में मिलती है दवा संयुक्त औषधालय में होमियोपैथिक चिकित्सक होने के बावजूद सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध नहीं कराया जाता है। स्थानीय स्तर पर होने वाली बीमारी को दरकिनार कर पूरे राज्य के लिए एक जैसी दवा उपलब्ध कराई जाती है। जिससे चिकित्सक को परेशानी उठानी पड़ती है। मरीजों को कुछ दवा देने के बाद अन्य दवा बाहर से खरीदने को कहा जाता है। दवा की खरीददारी रांची के भरोसे होने से परेशानी उठानी पड़ती है। इससे गरीब मरीजों को काफी परेशानी होती है। वे इलाज के लिए आते तो हैं मगर बाहर से दवा नहीं खरीद पाते।
- वर्ष 2010 से चल रहा है संयुक्त औषधालय जिला संयुक्त औषधालय वर्ष 2010 से चल रहा है। 12 मई 2010 को इसका उद्घाटन किया गया था। मगर औषधालय खुलने के बाद से कभी भी इसकी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाई है। कभी चिकित्सक नहीं रहते तो कभी दवा ही नहीं रहती। कुल मिलाकर संयुक्त औषधालय के नाम पर जिले में खानापूर्ति की जा रही है। - जिले में मात्र दो चिकित्सक होमियोपैथिक, आयुर्वेद तथा यूनानी चिकित्सा में सुधार के लिए जिले में 17 आयुष हॉस्पिटल है। जिसमें कुछ आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी हॉस्पिटल है। प्रत्येक हॉस्पिटल में चिकित्सक सहित पांच पद स्वीकृत है। पर कही भी चिकित्सक नहीं है। जिले के संयुक्त औषधालय में 13 स्वीकृत पद है। पर एक आयुष डॉक्टर है और एक आयुष चिकित्सा पदाधिकारी है।
बाकी के सभी पद् रिक्त है। उपलब्ध संसाधन में हमलोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। संसाधन, कर्मी व दवा उपलब्ध होंगे तो हम जिले में बेहतर आयुष चिकित्सा सुविधा दे सकते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play