whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272699
Loading...


कलश यात्रा के साथ मेराल मुडल टोला में रूद्र महायज्ञ की हुई शुरुआत, कलश यात्रा में भारी संख्या में स्त्री पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल

location_on मेराल access_time 09-Feb-22, 03:36 PM visibility 661
Share



कलश यात्रा के साथ मेराल मुडल टोला में रूद्र महायज्ञ की हुई शुरुआत, कलश यात्रा में भारी संख्या में स्त्री पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड मुख्यालय के पूर्वी पंचायत के मुडल टोला में आयोजित रूद्र महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष तथा बच्चे शामिल हुए जिन्हें यज्ञ आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ मंडप का भ्रमण के बाद धर्म ध्वज एवं कलश देखकर जल यात्रा के लिए रवाना किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने श्रद्धालुओं को हाथ में ध्वज एवं माथे पर कलश दिया। बाजे गाजे तथा जय घोष के साथ कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, लखेया मोड़, बस स्टैंड ,पुरानी बाजार, पूर्वारा टोला के बाद नेनुआ मोड होते हुए यूरिया नदी के संगम पहुंचा जहां आचार्यों द्वारा मंत्रोचार के साथ श्रद्धालु अपने अपने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा नेता संजय भगत डॉक्टर कुलदेव चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा, वर्तमान मुखिया इंदु देवी, डॉक्टर लाल मोहन कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद जिला परिषद सदस्य राम नरेश चौधरी इत्यादि लोगों ने कहा कि यज्ञ कराना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। यज्ञ का धार्मिक आस्था के साथ साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। यज्ञ कराने से जहां पूरे क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि आती है वही वातावरण शुद्ध होता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी तथा संयोजक धनंजय चौधरी ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन अपराहन 2:00 बजे से वृंदावन से आए हुए प्रवचन कर्ता शिखा चतुर्वेदी तथा अन्य विद्वानों द्वारा प्रवचन किया जाएगा।
गौरतलब हो कि यज्ञ का आयोजन त्रिदंडी स्वामी के शिष्य श्री श्री 108 परशुरामा शास्त्री के नेतृत्व में कराया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी यज्ञ समिति के संरक्षक अर्जुन चौधरी रामेश्वर चौधरी महेंद्र चौधरी चौधरी राम भजन चौधरी जय प्रकाश चौधरी सुदर्शन चौधरी घनश्याम चौधरी पंडित कमलेश वैद्य विनोद कुशवाहा लालमणि शाह विजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कलश यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में महिला पुलिस के साथ-साथ बड़ी संख्या में सशस्त्र बल के जवान तैनात थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play