whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272894
Loading...


सांसद बीडी राम ने रेल मंत्री से मुलाकात कर शेरघाटी इमामगंज-डालटेनगंज और बरवाडीह-चिरिमीरी अंबिकापुर रेल लाइन निर्माण कराने तथा बंद पड़े रेल के परिचालन कराने का किया मांग

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-22, 02:25 PM visibility 665
Share



 सांसद बीडी राम ने रेल मंत्री से मुलाकात कर शेरघाटी इमामगंज-डालटेनगंज  और बरवाडीह-चिरिमीरी अंबिकापुर  रेल लाइन निर्माण कराने तथा बंद पड़े रेल के परिचालन कराने का किया मांग


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री, भारत सरकार से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं एवं बंद पड़ी ट्रेनों का पुनः परिचालन करने का किया मांग। रेल मंत्री को दिए मांग पत्र में श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लंबित रहने के कारण उस क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक परियोजना गया- शेरघाटी इमामगंज-डालटेनगंज रेलवे लाइन के निर्माण और दूसरी परियोजना बरवाडीह-चिरिमीरी अंबिकापुर तक रेल लाइन निर्माण से संबंधित है। दोनों रेल परियोजना में एक समानता है और वह है कई किलोमीटर तक दोनों परियोजनाओं में रेलवे लाइन का निर्माण हो चुका है।
इन दोनों रेल परियोजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च भी हो चुके हैं परंतु वर्षों से उस पर कार्य होना बंद हो गया है। इन दोनों रेल परियोजनाओं का पूर्ण कराने का कार्य करें जिससे न केवल मेरे क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि बिहार एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के संबंधित जिलों के निवासियों को भी सुविधा होगी। साथ ही साथ नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस का नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) स्टेशन पर स्टॉपेज, सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज स्टेशन पर स्टॉपेज, रांची वाराणसी इंटरसिटी का बरेली/लखनऊ तक विस्तार, शक्तिपुंज एक्सप्रेस का जबलपुर होते मुंबई तक विस्तार करने एवं बरकाकाना वाराणसी (बीडीएम) पैसेंजर ट्रेन संख्या-63557/63558 का पुनः परिचालन प्रारम्भ करने की मांग किया।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण बंद पड़ी कतिपय ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ हो गयी है, परन्तु लाइफ लाइन कहीं जाने वाली बरकाकाना वाराणसी (बीडीएम) पैसेंजर ट्रेन संख्या-63557/63558 का परिचालन प्रारम्भ नहीं हो सकी है। विदित है कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चियांकी स्टेशन लेकर कजरात नावाडीह स्टेशन तक लगभग 16 स्टेशनों को होकर चलने वाली उक्त ट्रेन का परिचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने बताया कि उपरोक्त मांगों पर माननीय रेल मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए रेलवे परियोजनाओं का निर्माण यात्रियों के आवागमन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए ट्रेनों का स्टॉपेज, विस्तार, एवं बंद पड़ी ट्रेनों का पुनः परिचालन से संबंधित अविलंब निर्णय करने की बात कही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play