भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखण्ड क्षेत्र में मकान के दरवाजे पर नम्बर प्लेट चिपकाने और योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसा उगाही का मामला प्रकाश में आया है। इस दिनों प्रखण्ड के सभी पंचायत में नम्बर प्लेट लगवाने के बाद सरकारी लाभ दिलाने के प्रलोभन दे कर एवं नही लगवाने पर सरकारी योजना से वंचित हो जाने के बात कहते हुए चालीस- चालीस रुपये ग्रामीणों से लिया जा रहा है।
नम्बर प्लेट लगा रहे व्यक्ति जब नम्बर प्लेट लगाने अरसली दक्षणी पंचायत में पहुचा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि नम्बर प्लेट लगा रहे व्यक्ति हम लोगो लो नम्बर प्लेट लगाने को कह रहा है इस संबंध में पूछे जाने पर श्रीबंशीधर नगर एसडीओ ने कहा की जिस मकान मालिक का इक्छा के अनुसार लगाना है जबरजस्ती कर रहा है तो उस पर आज ही रोक लगा दिया जाएगा।