बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक समिति के अध्यक्ष शैलेश चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
.बैठक में प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लिया.दाखिल के मामले में अंचलाधिकारी ने बताया कि आवेदन देने के 30 से 90 दिन के अंदर मामले का निष्पादन किया जाता है.उन्होंने बताया कि 20 से 25 फरवरी के बाद सभी मामलों के निपटारे के लिए शिविर आयोजित किया जायेगा. विधवा पेंशन के एक सौ,निःशक्तता पेंशन के एक सौ पांच तथा पीएम किसान के लंबित मामलों को जिला के मार्ग दर्शन के लिए भेजा गया है.अध्यक्ष ने कहा कि सब्जी बाजार से मीट मछली के दुकानों को अन्यत्र व्यवस्थित किया जाय.उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर के निकट से टेम्पो स्टैंड को हटाकर अलग व्यवस्थित किया जाना चाहिए.उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग से लगाये गए सभी खराब चापानलों की मरम्मति का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या उतपन्न नही हो,इसके लिए खराब चापानलों की मरम्मति आवश्यक है. अध्यक्ष ने क्रमवार सभी विभागों में चल रहे योजनाओं की जानकारी लिया.बैठक में उपाध्यक्ष ईश्वरी चौधरी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम,अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार,पीएम आवास योजना के प्रखण्ड समन्वयक स्नेहा सिंह,पंचायत राज के प्रखण्ड समन्वयक कौशल कुमार,प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी उत्तम रंजन,प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ज्ञानचन्द केशरी,डॉ संतोष कुमार,प्रखण्ड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीरा कुमारी,बीटीएम दयानन्द पांडेय,प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम सहित सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.।