गढ़वा :
गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के चेतना गांव निवासी स्वर्गीय शहीद आलम खान के पुत्र अफजल खान उम्र 20 वर्ष। ट्रक की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा बताया गया कि साइकिल सवार चेतना से बेलचंपा जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने फरठिया स्थित भगत मोड़ के पास दोपहर 12:00 बजे।उसे अपने चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक ड्राइवर ट्रक को लेकर भागने में कामयाब रहा।
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गढ़वा में लाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।