गढ़वा :
मंगलवार को उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दरुआ गांव निवासी अखिलेश चौधरी की पत्नी रिंकी देवी उम्र 19 वर्ष। घरेलू विवाद में अपने घर पर ही रात्रि में कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा बताया गया कि वह लगातार उल्टी कर रही थी हालत बिगड़ता देख परिजनों के द्वारा उसे सुबह तकरीबन 10:00 बजे सदर अस्पताल गढ़वा में लाया गया जहां पर पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत शरीर का अंत परीक्षण करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसका अंत परीक्षण किया जाएगा।