गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मुहल्ला निवासी सुरेंद्र प्रसाद केसरी 3O जनवरी से अपने घर से सुबह खाना खाकर दुकान जाने के लिए मझिआंव मोड़ निकले थे इसके बाद देर रात्रि तक अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनो ने खोजबीन करना शुरु किया उसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो बंद बताया 31 जनवरी को उनकी पुत्री डॉ जूही कुमारी ने द्वारा गढ़वा थाने में गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया गया है एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सुरेंदर केसरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है पुलिस के द्वारा दिए गए आवेदन पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।