भंडरिया :
पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर भंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिती रात्रि तस्करी के लिए ले जा रहे पशु लदी एक पिकअप वाहन एवं बालू लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है ।

इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हो रहा है। इसी के आलोक में बिती रात्रि पुलिस की एक टीम बनाकर क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी पशु लदी एक पिकअप वाहन गोदरमाना भंडरिया सड़क सलैयादमार के पास भाग रहा था। उसे पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया । पिकपअप से 5 मवेशी बरामद किए गए । पुलिस ने सभी को जप्त कर भंडरिया थाना कांड संख्या 7/2022 दर्ज किया है ।
उक्त पिकअप चालक उसके मालिक एवं व्यापारी के विरुद्ध धारा 429 सहित पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गोवंशीय पशु वध प्रतिषोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है । इसी रात्रि में कनहर नदी से अवैध रूप से बालू लेकर जॉन डियर ट्रैक्टर सलैयादमार की ओर जा रहा था । इसे भी भंडरिया पुलिस ने जब्त कर लिया है । उक्त ट्रेक्टर के विरूद्ध खनन विभाग गढ़वा को करवाई करने के लिए लिखा गया है । बालू लदी ट्रैक्टर में कोई परमिट नहीं थी । ट्रैक्टर में 100 सीएफटी बालू लदी हुई है। इंस्पेक्टर ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से काम करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। अवैध रूप से बालू की धुलाई करने वाले और पशु तस्करी करने वाले लोग सुधर जाएं ,नहीं तो सभी को जेल की सलाखों में भेज दिया जाएगा ।