भवनाथपुर :
खरौंधी मुख्य पथ के बगही पुलिया के समीप बाईक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार झगराखांड़ के जिरहुला टोला निवासी अरुण मेहता के पुत्र जसवंत मेहता तथा इनके खरौंधी के सुंडी निवासी साले का पुत्र अंकित कुमार घायल हो गया।
घायलावस्था में दोनों युवकों को भवनाथपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां पर इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अरुण मेहता के यहां शादी समारोह था,जिसमें सगे संबंधी जुटे हुए थे,शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों युवक बाईक से भवनाथपुर कोई जरूरी सामान लेने आ रहे थे कि बगही पुलिया के निकट बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया।