बंशीधर नगर :
- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वधान में पुरैनी ग्राम में ट्रेनिंग ऑफ यूथ एंड वैलेंनेस पॉजिटिव लाइफ स्टाइल एंड फिट इंडिया के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ रोहित वर्मा ,प्रशिक्षक महेंद्र कुमार, समाजसेवी कमला सिंह, भरदुल चंद्रवंशी , मेराल प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सत्यम कुमार व विशाल कुमार, नगर उंटारी स्वयंसेवक रितु कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.प्रशिक्षण में युवाओं को रोहित कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दिया. प्रशिक्षक अमरेंद्र कुमार ने कोविड-19 विषय पर युवाओं को विशेष रूप से जानकारी दिया. समाजसेवी कमला सिंह ने योग की जानकारी देते हुए कहा कि सभी युवा को हर रोज योगा किसी न किसी रूप में करना चाहिए जिससे हमारा शरीर निरोग रहे. राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विशाल कुमार ने शिक्षा पर विशेष रूप से जानकारी दी तथा सत्यम कुमार ने युवाओं को प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिया .मौके पर समाजसेवी कमला सिंह, भरदुल चंद्रवंशी, शिक्षक कृपा पाल ,देवाशीष कुमार, राकेश कुमार, रितेश कुमार ,पंकज कुमार ,आशीष कुमार, सूरज कुमार, रूपेश कुमार, दीपेंद्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.।