चिनियां :
चिनियां प्रखण्ड मुख्यालय सहित पूरे चिनियां प्रखण्ड में श्री सरस्वती पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया सरस्वती पूजा को लेकर सभी छोटे बड़े पूजा समितियों के द्वारा भव्य पंडाल सजाया गया था और पूरे चिनियां में वातावरण भगति मय संगीत से गूंज रहा है ।

चिनियां सहित पूरे क्षेत्रों में पूजा समिति के द्वारा प्रसाद का वितरण किया जा रहा है जिसमें बहुत श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं साथ ही बड़े ही धूमधाम से विसर्जन जुलूस निकाला गया जुलूस चिनियां महावीर मंदिर से होते हुए, चिखूरा पत्थर से होते हुए देवी धाम से होते हुए चिनियां थाना चौक होते हुए चिनियां बाजार स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन किया गया जिसमें चिनियां स्टूडेंट कल्ब के सदस्य, भवानी संघ के सदस्य, अन्हारीदह आर्यन कल्ब के सदस्य, आवासीय विद्यालय, गांधी मेमोरियल, इंडो इंटर नेशनल स्कूल, संगीता टैगोर स्कूल, सहित अन्य सभी सरकारी स्कूलों सहित अन्य क्षेत्रों के काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे हैं।