मेराल :
मेराल प्रखंड भर में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रविवार को करकोमा पंचायत के खुटैलिया स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उद्घाटन मुखिया सावित्री देवी, जिप सदस्य राम नरेश चौधरी दुखन चौधरी, रानी देवी, कार्यक्रम के अध्यक्ष इंद्रदेव चौधरी, अशोक चौधरी, नाजिम अंसारी, रामाशीष राम, हरेंद्र चौधरी, शंभू चौधरी, शिवदत्त चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, सूर्य देव चौधरी, भिखारी चौधरी आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इससे पहले कार्यक्रम संचालन समिति द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत फूल माला तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार गायक हैप्पी चंद्रम ने लोगों को अपने भजन पर अपने अंदाज में सबको खूब झुमाया।
काफी संख्या में उपस्थित श्रोता दर्शकों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम में लेट पहुंचने पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने लोगों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ऋतुराज बसंत के आगमन पर बसंत पंचमी तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-आराधना करते हैं। उन्होंने सौहार्द के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए मूर्ति विसर्जन करने की सलाह दी। कार्यक्रम को जिप सदस्य राम नरेश चौधरी मुखिया दुखन चौधरी रानी देवी शिव कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।